फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकास को लगाएंगे पंख : जगत

विज्ञापन
विधायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर के विकास को थमने नहीं देंगे। जिले में विकास को पंख लगाए जाएंगे। यदि प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्र के विकास में रोड़ा अटकाया गया तो इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। यह बात विधायक जगत सिंह नेगी ने भावानगर में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास 40 करोड़ रुपये जमा कर रखे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जिले के लोगों को नौतोड़ भूमि देने का रास्ता साफ किया है। कहा कि कांग्रेस को जमीन स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिले के हर व्यक्ति के पास कम से कम 10 बीघा सेब का बागीचा होना चाहिए। जिले में सोमवार को 13वीं विधानसभा में बतौर विधायक शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे सैकड़ों वाहन के काफिले में भावानगर पहुंचे। यहां स्थानीय बाजार से होते हुए फील्ड होस्टल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, पूर्व टीएसी सदस्य निर्मल नेगी, हिम्मत नेगी, राज कुमार नेगी, निचार खंड का कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, कल्पा खंड कांग्रेस प्रीतम नेगी, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुखी राम नेगी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पदमपुर नेगी, तरा मोयान, मीरा नेगी, नरेंद्र हुरूम, पदम चारस, सुरेंद्र, प्रेम सागर दामेस, दिलभाग सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें