फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की संकट से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बटसेरी पंचायत में जाबलंग सारिंग और वार्ड नंबर चार में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को गांव से दूर दुमती मंदिर के पास सार्वजनिक टैंक से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग को कई बार शिकायत की। लेकिन आज तक आईपीएच विभाग पेयजल आपूर्ति को बहाल करने में नाकाम रहा।
विज्ञापन

बटसेरी गांव के पूर्व उप प्रधान रामलाल, ज्वाला भगत, नरेश कुमार, विद्या लाल, उपेंद्र, पदम, पवन, जीतराम, देवेंद्र सिंह, इंद्रलाल, गोविंद, इंद्रलाल और अन्य लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग गांव में पानी की सप्लाई को सुचारु रखने में पूरी तरह से विफल है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को दूर से पानी की ढुलाई करनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल संकट को दूर किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन संजीव वोरा ने बताया पानी की समस्या को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर गांव में पानी की समस्या है तो जल्द अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें