फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रश्के कमर गानों पर जमकर थिरके किन्नौरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की चौहान ने नचाए दर्शक
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में अनुज, गीता-काकू ने दी शानदार प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बुधवार को लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस दौरान डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जुब्बल के कलाकार विक्की चौहान ने झूमके-झूमके, भाई जी बात है ऐसी, भाईरी सालिय, गराई दियां लंबरा, मिंजो बड़ी छेल लगदी, नीरू चाली घुमदी, डाली झूमो, पिंगता पुंगा एलपी गाडीमा पर दर्शकों को नचाया। कोटखाई के कलाकार काकू चौहान ने चौपालों री छोरिए, कांडा चुभा कुंबरो रा रे, रुश दी रुशणा शिखा, चल रामपुर चल मेरी सजनी आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंडी की कलाकार गीता भारद्वाज ने मेरे रश्के कमर, गुलाबी आंखे ,सावन आया है, तेनु सूट सूट करदा, बुरा नहीं मानना, बदले तेवर तेरे रे, लच्छी-लच्छी लोक गलांदे की प्रस्तुति दी। कांगड़ा निवासी बॉलीवुड स्टार अनुज शर्मा ने लंबी जुदाई, चन्ना मेरेया, कैसी तेरी खुदगर्जी, लंडन ठुमका, मेरे रश्के कमर, जुगनी, माइनी मेरिए, अम्मा पूछदी, कजरा मोहब्बत वाला, दिल मुश्किल, रंग दे मोहे तू गेरुआ आदि की प्रस्तुति से मन मोहा। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर नरेश कुमार लट्ठ, सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर, एसपी गुरुदेव शर्मा, एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, डीएसपी चंद्र पाल, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रघुवीर बोगल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें