फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए बैठक में अभिभावकों को करवाया स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणात्मक शिक्षा पर की गई चर्चा
विज्ञापन

रावमापा नेरवा में पीटीए की बैठक आयोजित
पारितोषिक वितरण समारोह पर की गई चर्चा
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में वीरवार को पीटीए अध्यक्ष गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल के सभी अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में गुणात्मक एवं रचनात्मक शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पीटीए सचिव जय लाल हरजेट ने बताया कि नेरवा स्कूल इस समय प्रदेश के नामी स्कूलों में शुमार हो चुका है। स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान के नेतृत्व में इस स्कूल में निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। अब स्कूल की टीम ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सालाना पारितोषिक वितरण समारोह एवं चार नवंबर को नेरवा स्कूल में होने वाले जनमंच कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें