फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अगस्त से ठप पड़ काशापाट सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशापाट मेें हजारों पेटी सेब सड़ने की कगार पर
विज्ञापन

18 अगस्त से ठप पड़ा सड़क का निर्माण कार्य
बागवानों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल की अति दुर्गम पंचायत काशापाट में बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी हजारों पेटी सेब सड़ने की कगार पर है। आजादी के सात दशक बाद भी पंचायत सड़क सुविधा से न जुड़ने के कारण किसानों और बागवानों की फसलें खेतों में ही सड़ रही हैं। बीते 18 अगस्त से निर्माणाधीन सड़क का कार्य छो ढांक के पास ठप पड़ा है।
विज्ञापन

शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, ग्रामीण वीरचंद साहनी, सोहन लाल बिष्ट, हरी सिंह नलवा, रोशन लाल, जिया लाल, चमन लाल और चरण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 18 अगस्त से डंढोल-काशापाट सड़क का निर्माण कार्य छोढांक के पास ठप पड़ा है। ऐसे मेें वे सेब की खेप को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हजारों पेटी सेब सहित अन्य फसलें सड़ रही हैं और सरकार उनकी परेशानियों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द काशापाट पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है। वहीं इस संबंध मेें लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता पीआर नेगी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर मुआयना किया है। जल्द ही काशापाट को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें