कोटखाई। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखोल में अंडर-14 तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में वालीबॉल में रवालाक्यार स्कूल और कबड्डी में गुम्मा स्कूल की टीम विजेता रही। समापन समारोह में विधायक नरेंद्र बरागटा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को इनाम बांटे।
प्रतियोगिता में कोटखाई खंड के 19 स्कूलों से करीब 221 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वालीबॉल में दूसरे स्थान पर कलबोग की टीम और कबड्डी में दूसरा स्थान थरोला स्कूल ने प्राप्त किया। खो-खो में रावलाक्यार प्रथम और गुम्मा स्कूल दूसरे स्थान पर, बैडमिंटन में डुमैहर स्कूल प्रथम और देवरी खनेटी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में गुम्मा पहले और कलबोग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वादविवाद में बघाल स्कूल प्रथम और देवरी खनेटी स्कूल दूसरे स्थान, सोलो सांग में रावलाक्यार प्रथम, देवरी खनेटी स्कूल दूसरे स्थान पर और मार्च पास्ट में कोटखाई योगा में गुम्मा स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान विधायक नरेंद्र बरागटा ने विजेताओं को बधाई दी।
इस दौरान खेल समन्वयक पितंबर पिरटा, खेल प्रभारी राजकुमार जस्टा, सह प्रभारी मोती राम, आत्मा राम चौहान, जोगिंद्र चौहान, बालक राम चौहान, हिम्मत सिंह भारती, एलएल चौहान, सिकंदर राजपूत सहित स्टाफ के सदस्य और बाहर से छात्रों के साथ पहुंचे शिक्षक मौजूद रहे।