फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर सोसायटी में हा रही गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कुमारसैन में सोमवार को द कुमारसैन तहसील ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर सोसायटी लिमिटेड के सदस्यों ने सोसायटी में हो रही अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर एसडीएम कुमारसैन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन पत्र में कहा कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें सोसायटी की ओर से कोई कार्य नहीं दिया गया है और न ही पिछले तीन वर्षा में कोऑपरेटिव सोसायटी का कोई ऑडिट हुआ है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इस सोसायटी के तहत ट्रक व पिकअप ऑपरेटरों से हजारों रुपये सदस्यता शुल्क के लिए गए हैं, उसका भी कोई लेखा जोखा तक नहीं है। आरोप लगाया कि यदि कभी कभार वे उन्हें काम भी देते हैं तो एक चक्कर का ही 1500 रुपये वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं पिछले कई वर्षों से सोसायटी की कमेटी के चुनाव भी नहीं हुए और जो सोसायटी के पदों पर पिछले कई वर्षाें से नियुक्त हैं, उनके पास कोई भी गुड्स करियर वाहन तक नहीं है। एसडीएम से कुमारसैन में टैक्सी व पिकअप के लिए पार्किंग का स्थान सुनिश्चित करने और रेट तय करने की मांग भी रखी। इस दौरान दीपक कश्यप, राजेंद्र, नीलकमल, संदीप, नागेश, प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, विशाल, सुमंत, हरीकेश, मुकेश, बॉबी, दलीप, जितेंद्र, मोहनलाल, ईशांत, कशिश, भवानी, प्रवीण कुमार, राजीव, प्रदीप, सुनील, कुशाल, रमेश, मेहर सिंह, रमन, चुन्नीलाल व कई अन्य ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें