फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे मारकंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जनजातीय विकास, कृषि, सूचना और टेकभनालॉजी विभाग मंत्री रामलाल मारकंडा शनिवार देर शाम को रामपुर विश्रामगृह पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और मंत्री बनने पर बधाई दी। मंत्री रविवार से किन्नौर और लाहौल स्पीति क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मंत्री रामपुर से रविवार सुबह आठ बजे किन्नौर के लिए निकलेंगे और 12 बजे पूह पहुंचेंगे। इसके बाद एक बजे चांगों के लिए जाएंगे। वे चांगो, लियो सड़क और पुल का निरीक्षण करने के बाद ताबो जाएंगे। एक जनवरी तक काजा के विभिन्न गांवों में लोगों की समस्याओं को सुनेेंगे और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, महामंत्री अनिल चौहान, पूर्व विधायक निंजू राम, शेर सिंह चौहान, श्याम लाल गुप्ता, सुदर्शन सहगल, लायक राम खूंद, कुलवीर खूंद, टिंकू खूंद, श्याम मेहता, बिशना भंडारी, सुषमा मखैक, उषा चौहान, अनु पौंड, भूपेश धीमान, रीता बादल और प्रेस सचिव मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें