फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडसा स्कूल में बच्चों की रंगारंग पुस्तुतियों ने बाधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उच्च पाठशाला टोडसा के वार्षिक समारोह में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने खूब समा बांधा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान शिशु पाल डोटा और विशेष अतिथि पंचायत प्रधान संधीरा देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन


सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह का आगाज हुआ। स्कूल के मुख्याध्यापक कुलदीप चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। उसके बाद अंजली शर्मा, यशिका, कमलेश हनीश, नितीश, मोहिनी, दीपिका, राहुल नितीका, प्रदीप, अर्चिता, सोनल, अंकुश, अंकित, पारुल, लक्ष्मी, तनीशा, दिव्या, राजीव ने रंगारंग प्रस्तुतियों देकर लोगों को मनोरंजन किया। अंत में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों सपना, मोहित, निकेश, अंजली शर्मा, यशिका, हनीश, मेहिनी, राहुल, साहिल, निकिता, प्रदीप, अंशुल, पल्लवी, पीयूष, तनीशा को अपनी-अपनी कक्षाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। खेलों में अव्वल रहने के लिए अनिशा, हनीश शर्मा, यशिका, अविशा को सम्मानित किया गया।

समारोह में पंचायत सदस्य सतपाल शर्मा, प्रभा देवी, सरजा देवी, पुष्पा देवी, पूर्व एसएमसी प्रधान जनक राज शर्मा, राजेश्वर शर्मा, अध्यापकों सुरेंद्र चौहान, राधा सिंगटा, रवि मोतियान, मुकुंद लाल, संतोष शर्मा, नेहर सिंह, विद्या सागर, रचना चौहान, पूजा शर्मा, शांता देवी, कृष्णा देवी, तारा देवी सहित बच्चों के अभिभावक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें