रामपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में रश्मि ने धमाकेदार एंकरिंग की। मेले के दौरान उन्होंने अपनी मधुर आवाज से सब को कायल कर दिया। मेले में जैसे ही रश्मि ने मंच का संचालन किया तो लोगों ने खूब ताली बाजा कर उनका स्वागत किया और वाहवाही लूटी। उनके एंकरिंग की क्षेत्र के लोगों ने खूब प्रशंसा की। रश्मि ठाकुर वर्ष 2012 से एंकरिंग कर रही है। प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मेलों में मंच संचालन कर चुकी है। उनकी बेहतरीन एंकरिंग को देखकर लवी मेला कमेटी शिमला ने पांच बार उनको अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में एंकरिंग करने का मौका दिया है। उनका कहना है कि आज तक जो भी सफलता मिली है वह लोगों के प्यार और आशीर्वाद से ही मिली है।
रश्मि सैनिक परिवार से संबंध रखती है। आज उन्होंने एंकरिंग में हिमाचल समेत देश में नाम कमाया है। छोटे से गांव भरगण, तहसील सुन्नी की रहने वाली रश्मि पहले आर्मी अधिकारी बनना चाहती थी। लेकिन बचपन से स्कूल कॉलेज में एंकरिंग करने के बाद उन्होंने अपना कैरियर एंकरिंग चुना। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल शिमला, रेणुका उत्सव, चंबा, मिंजर, सुंदरनगर, करसोग, जयसिंहपुर, पालमपुर, रिकांगपिओ सहित अन्य बाहरी राज्यों के कई उत्सवों में मंच संचालन किया है। उन्हें बेहतरीन एकरिंग के लिए आर्मी बाईवस वेलफेयर संघ ने अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर कमांडर दिल्ली में गणतंत्र दिवस में जाने का मौका भी मिल चुका है।