फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल से चार प्रत्याषी चुनावी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरभद्र के कहने पर लिया नाम वापस : धीरेंद्र
विज्ञापन

चौपाल से चार प्रत्याशी मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल।
विधानसभा क्षेत्र चौपा से भाजपा के बलबीर वर्मा, कांग्रेस के सुभाष मंगलेट, बसपा से हरिचंद डोगरा तथा निर्दलीय हरि सिंह पंवार चुनावी मैदान में हैं। उदय सिंघटा तथा कांग्रेस के बागी धीरेंद्र चौहान ने नामांकन वापस ले लिया है।
कांग्रेस से बागी हुए धीरेंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कहने पर उन्होंने नाम वापस लिया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सरकार और संगठन में तरजीह दी जाएगी। धीरेंद्र ने चौपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी तीन पीढ़ियां कांग्रेस को समर्पित रही हैं। वे कांग्रेस विचारधारा से छात्र जीवन से जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा बिना दूल्हे की बारात है। मोदी लहर दिल्ली और पंजाब चुनाव में समाप्त हो चुकी है। जिस प्रकार के झूठे आरोप प्रधानमंत्री और प्रदेश भाजपा वीरभद्र पर लगा रही है उसका जनता से जवाब 18 दिसंबर को मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें