फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर स्कूल बना ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर में अंडर-14 खंड स्तरीय खेल स्पर्धा संपन्न हो गई है। स्पर्धा के समापन समारोह में भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश जगीथटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को इनाम बांटे। स्पर्धा में 18 स्कूलों के करीब 270 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर को दिया गया।

इस मौके पर वॉलीबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में उच्च स्कूल खारला ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा छात्रा वर्ग में उच्च स्कूल बराल पहले स्थान पर रहा। कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में एसडीएवी पब्लिक स्कूल टिक्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा वर्ग में उच्च स्कूल बराल पहले स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में उच्च स्कूल सेरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा वर्ग में उच्च स्कूल बराल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर ने प्रथम स्थान तथा छात्रा वर्ग में एसडीएवी पब्लिक स्कूल टिक्कर ने पहला स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक स्पर्धा के छात्र वर्ग में उच्च स्तरी सेरी ने प्रथम तथा छात्रा वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र एवं छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर ने प्रथम स्थान प्रथम हासिल किया। मार्च पास्ट स्पर्धा में एसडीएवी पब्लिक स्कूल टिक्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश पारिख, खेल प्रभारी तपेंद्र देष्टा और खेल सहप्रभारी यादविंदर तारा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें