काम में प्रोत्साहन मिले तो और मेहनत करता है इंसान
अमर उजाला प्रापर्टी एक्सपो-2019 एचीवर्स कार्यक्रम में बोले डॉ. दलीप
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 16 बागवानों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। अमर उजाला प्रापर्टी एक्सपो-2019 एचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को रोहड़ू में किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 16 बागवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल रोहड़ू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलीप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी बागवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर सभी बागवानों को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी फील्ड में अच्छा काम कर रहा है और उसे प्रोत्साहित किया जाता है तो वह और मेहनत करता है। इस दौरान लक्की ड्रा भी निकाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य स्पांसर रायल गार्डन प्रीमियम, चेस्टर हिल्स, पावर स्पांसर, जीबीपी समूह, एसबीपी हरमेट्स सेटालिस, वनीता इफ्रा, प्रीजमा तथा आउटडोर सहयोगी नीनू मीडिया की ओर से इस कार्यक्रम में बागवानों को प्रापर्टी से संबंधित जानकारी दी गई। स्टालों के माध्यम से लोगों को रेजिडेंशियल प्रापर्टी के बारे में जानकारी दी गई। सस्ते दरों में अपने घर का सपना साकार करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। समारोह में आए बागवानों ने प्रापर्टी से संबंधित जानकारी ली।