अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगल-बाल्टी में हुआ। इस मौके पर कुंगल-बाल्टी पंचायत प्रधान राजेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
खेल प्रभारी सुभाष चौहान ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में 24 स्कूलों से पहुंचे 443 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर ने पहले स्थान पर बाजी मारी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ ने दूसरा स्थान झटका। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने 10 हजार रुपये की नगद राशि स्कूल प्रशासन को भेंट स्वरूप प्रदान की। वहीं 20 हजार बच्चों के दोपहर के भोजन के लिए भेंट की।
इस मौके पर ननखड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार जिष्टू, कुंगल-बाल्टी स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद चौहान, उपप्रधान कुंगल- बाल्टी यशपाल नेगी, कलम सिंह और एसएमसी प्रधान अनिल नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।