फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंशन लाभ उठाने के लिए श्रमिक नजदीकी लोकमित्र केंद्र में करे पंजीकरण: सलीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन लाभ उठाने को लोकमित्र केंद्र में करें पंजीकरण
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत रिकांगपिओ में बैठक
असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे पात्र इस योजना का उठा पाएंगे लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर सलीम आजम ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के लिए योजना आरंभ की गई है। 15 फरवरी 2019 से यह योजना आरंभ हुई है जिसमें पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिक नजदीकी लोकमित्र केंद्रों में जा कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर बुधवार को रिकांगपिओ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं वे इस योजना के पात्र होंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य और अधिकतम मासिक आय 15 हजार रुपये सहित इस से कम होनी चाहिए, इस योजना के पात्र होंगे। सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वे श्रमिक जो संगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जिनका ईपीएफ, एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की कटौती उनके नियोक्ताओं द्वारा की जा रही है, इस पेंशन योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता और आईएफएससी के साथ जन-धन खाता होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मासिक अंशदान आयु अनुसार न्यूनतम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये मासिक अंशदान निर्धारित की गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का अधिक प्रचार करें जिससे लोगों को इस योजना का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम एवं जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर आरएस चौहान ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत कामगारों को 60 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी और पंजीकृत कामगार की मृत्यु के उपरांत उसके आश्रित को 50 प्रतिशत पेंशन प्रदान की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें