फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से नदारद रहे अधिकारी
विज्ञापन

नोटिस से मांगा जाएगा जवाब
ठियोग बीडीसी की बैठक में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर
सदस्यों ने जताया रोष, कहा-विकास के काम हो रहे प्रभावित
सेब सीजन को लेकर खस्ताहाल सड़कों पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बीडीसी ठियोग की मासिक बैठक में सेब सीजन को लेकर चर्चा की गई। सड़कों की हालत को लेकर सदस्यों ने चर्चा की और इनकी हालत सुधारने पर जोर दिया। बैठक में कई विभागों के अफसर नदारद रहे। इस पर सदस्यों ने रोष जताया। इन अफसरों को अब कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। सदस्यों का आरोप था कि विकास कार्यों को लेकर होने वाली बैठकों में अफसरों का नदारद रहना चिंताजनक है। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष मदन वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि सैंज, नेनो कुठा, बासाधार सड़कों की डीईपीआर बनाई गई है। केंद्र से करोड़ों की राशि मंजूर हुई है। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेब में लगने वाले हर रोग की दवा विभाग के पास मौजूद है। इस दौरान क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पंचायत प्रधान कलीड मीना ठाकुर ने बताया कि पंचायत में स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है। देवरीघाट पंचायत सदस्य ने धमांदरी विद्यालय में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को जल्द भरने की मांग की। बीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि बैठक से नदारद रहे अधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष किरपा राम, सदस्य महेंद्र, सुरेंद्रा खाची, बसंत सिंह ठाकुर, संजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें