फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बदशाल, वॉलीबाल में टिक्कर स्कूल की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर में खंड स्तरीय-14 से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता आरंभ हो गई हैं। उद्घाटन समारोह में सेवानिवृत्त एनडीएसआई जवाहर लाल देष्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्पर्धा में टिक्कर खंड के 18 स्कूलों से करीब 270 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

खंड स्तरीय स्पर्धा का आरंभ स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया। उसके बाद स्कूलों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्पर्धा के पहले दिन बैडमिंटन में पहला मुकाबला टिक्कर स्कूल और कोटी स्कूल के बीच हुआ। जिसमें टिक्कर स्कूल ने विजय हासिल की। कबड्डी का मैच बदशाल और खारला के बीच मैच खेला गया। जिसमें बदशाल स्कूल ने जीत हासिल की। वॉलीबाल में पहला मुकाबला टिक्कर स्कूल और कुठाड़ी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें टिक्कर स्कूल विजयी रहा। खो-खो स्पर्धा में बराल स्कूल व मेलठी स्कूल के बीच मैच हुआ। जिसमें बराल विजेता बना। इस अवसर पर राजकीय डिग्री कालेज टिक्कर की प्राचार्य रेखा शर्मा, खेल समन्वयक टिक्कर खंड लोकेश पारिख, तपेंद्र देष्टा, यादविंद्र तारा सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन पांच जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें