रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन आमंत्रित
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के भरे जाएंगे पद
सादे कागज पर 25 जुलाई तक करना होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रामपुर एवं ननखड़ी में रिक्त पड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें इच्छुक उम्मीदवार को एक सादे कागज पर 25 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने कहा कि दोनों खंडों में रिक्त पदों को भरने के लिए 30 जुलाई को साक्षात्कार एसडीएम रामपुर द्वारा लिए जाएंगे और उसी दिन सभी उम्मीदवार के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। साक्षात्कार के दिन दस्तावेजों सहित आने वाली महिला उम्मीदवारों को भी चयन कमेटी के समक्ष उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। रामपुर की गोपालपुर पंचायत के करतोट कार्यकर्ता, नीरथ के डोई सहायिका, सराहन के कलै में सहायिका, रांवी में सहायिका, डंसा के कराली सहायिका, किन्नू के रून्पू-1 में सहायिका, देवठी में सहायिका, देवनगर में सहायिका, देवठी के लटैला में सहायिका और ननखड़ी में कलेडा-मझेवटी और ब्युंथल में कार्यकर्ता, खुन्नी- पनोली के झधारटी में कार्यकर्ता, बगलती के दनेवटी में कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।