फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में ढोया जा रहा देश का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान ढोने वाले वाहनों में
विज्ञापन

ले जाए जा रहे हैं खिलाड़ी
रोहड़ू। आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने में पुलिस और प्रशासन दोनों ही नाकाम साबित हो रहे हैं। मंगलवार से चिड़गांव में छौहारा खंड की अंडर-14 खेल स्पर्धा आयोजित होने जा रही है। स्पर्धा में भाग लेने के लिए छात्रों को स्कूल प्रबंध की ओर से सामान ढोने वाले वाहनों में ले जाया जा रहा है। सोमवार को भी चिड़गांव बाजार में छात्रों से भरी कई गाड़ियां गुजरी। छात्रों से भरे कई वाहन तो बाजार में काफी देर तक खड़े भी रहे। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी सख्त कदम मौके पर नहीं उठाया गया। ओवरलोडिंग रोकने के दावे मात्र कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी स्कूल के शिक्षक संभल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। छात्रों को पिकअप गाड़ियों में भरकर ले जाने की उन्हें सूचना नहीं थी। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। ओवरलोडिंग वाहनों के पुलिस चालान काट रही है। इस मामले में भी उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें