फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा क्षेत्र के प्रगतिशील बागवानों को मिला सम्मान
विज्ञापन

नारकंडा में अमर उजाला प्रॉपटी एक्सपो 2019 एचीर्वस कार्यक्रम आयोजित
आज होने वाले कार्यक्रम में विधायक राकेश सिंघा करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन( रामपुर बुशहर)। अमर उजाला प्रॉपर्टी एक्सपो-2019 एचीवर्स कार्यक्रम के तहत उपमंडल कुमारसैन के नारकंडा में सोमवार को क्षेत्र के 34 प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एमएस डीडीयू अस्पताल शिमला के ओरथो स्पेशलिस्ट डॉ. लोकिंद्र शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी बागवानों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया और सभी बागवानों को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना की। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य स्पांसर रॉयल गार्डन प्रीमियम, चेस्टर हिल्स, पावर स्पांसर, जीबीपी समूह, एसबीपी, हरमेट्स सेटालिस, वनीता इफ्रा, प्रीजमा और आउटडोर सहयोगी नीनू मीडिया के प्रतिनिधियों ने बागवानों को प्रापर्टी से संबंधित जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के तहत दो दिन चलने वाले इस समारोह में लोगों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीपी के महाप्रबंधक प्रवीण गोयल ने बताया कि इस एक्सपो प्रॉपर्टी बुक करने वाले व्यक्ति को दुबई में परिवार सहित मुफ्त में यात्रा का मौका मिलेगा।
यह बागवान हुए सम्मानित
लालचंद डोगरा, हरि कपूर, ज्योसना भारद्वाज, रूपेश कंवल, ओम प्रकाश शर्मा, हितेॅद्र शर्मा, हरिदत्त भरोटा, नेहा धर्मा, मीरा शर्मा, सुभाष कैथला, केदार चौहान, पंडित शशिपाल डोगरा, रवि धर्मा, अनिल जिस्टू, विकास कंवर, दलीप राणा, मुनिष ठाकुर, विक्की ठाकुर, नीरज ठाकुर, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, राजेश ठाकुर, सुरेश डोगरा, दलीप कैथला, गुलाब सिंह मेहता, देव शर्मा, प्रीति शर्मा, विजेद्रपाल, निशात परदेसी, कर्म चंद, यशवंत भारद्वाज, हरिप्रकाश वर्मा और नीरज सोनी सहित अन्य बागवानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आज होने वाले समारोह में ठियोग कुमारसैन विधायक राकेश सिंघा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें