फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई को होगी श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई को होगी श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक
विज्ञापन

सरकारी अधिसूचना जारी होने पहले श्रीखंड न जाए यात्री : एसडीएम
आरोप, श्रीखंड के रास्ते में बर्फ ज्यादा है और व्यवस्था कोई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। उत्तर भारत की सबसे कठिन और रोमांचक यात्रा की तैयारियों को लेकर श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक एक जुलाई को निरमंड में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा करेंगी। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के निरमंड क्षेत्र की 18570 फीट की ऊंचाई पर बसे भोले बाबा के दर्शन करने के लिए प्रशासनिक तौर पर यात्रा की तिथि बैठक में ही तय हुई है।
हालांकि जानकारी के अनुसार कुछ लोग खासकर युवा अभी से यात्रा पर बिना अनुमति के चोरी छिपे जा रहे हैं। ऐसे में एसडीएम आनी चेत सिंह ने चेतावनी जारी की है कि आधिकारिक तौर पर यात्रा की तिथि अभी तय नहीं है और पहली को बैठक के बाद तिथि तय होगी। इससे पहले कोई भी व्यक्ति यात्रा नहीं करेगा इस खतरनाक यात्रा पर प्रशासन की अनुमति के बिना जाना कानूनन अपराध है। अभी श्रीखंड के रास्ते में बर्फ ज्यादा है और रास्ते में कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रा करना जान जोखिम में डालने के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान अक्सर कई लोग चरस, अफीम या चिट्टा के नशे का सेवन करते हैं। जो अक्सर बीमारी या मौत का कारण बनता है। जिस पर लगाम कसने के लिए इस बार हर यात्री की सख्ती से चेकिंग की जाएगी। अगर किसी भी यात्री के पास थोड़ी से भी मात्रा नशे की सामग्री पाई गई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें