फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगवैली की तीन पंचायतों में 16 घंटे तक पसरा रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की नोगवैली की तीन पंचायतों में 16 घंटे तक बिजली गुल रही। वैली के डंसा, लालसा और शिंगला के ग्रामीणों को विद्युत बोर्ड की लापरवाही से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एक सप्ताह में दूसरी बार 16 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में बोर्ड अधिकारियों के प्रति खासा रोष है।
उपभोक्ता अजय जोशी, सोहन लाल, गोवर्द्धन, गुरजीत सिंह, बंसी लाल, श्याम लाल, भगत राम, फूला सिंह, दिनेश कुमार, जय सिंह, छतर सिंह और घनश्याम सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार वीरवार दोपहर को इलाके में बिजली गुल हो जाने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। यह समस्या बार-बार पेश आ रही है। अन्य राज्यों को बिजली मुहैया करवाने वाले राज्य के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसके चलते रोजमर्रा के कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। इलाके में वीरवार दोपहर को गुल हुई बिजली शुक्रवार को दोपहर बाद ही बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाने की पुरजोर मांग की है। वहीं चेताते हुए कहा कि यदि सिलसिला ऐसा ही चलता रहा तो विद्युत बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं विद्युत बोर्ड उपमंडल गानवी के अधिशाषी अभियंता कन्हैया लाल के अनुसार नोगली पावर हाउस से किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या पेश नहीं आई। ऑपरेशन वालों के लाइन में तकनीकी खराबी से समस्या पेश आई हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें