फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागासराहन में परेशान नहीं होंगे पर्यटक, सरकार करेगी कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पर्यटन स्थल बागासराहन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार और विभाग आगे आए हैं। इसी कड़ी में विभाग की एक टीम ने क्षेत्र का दौरा किया है और क्षेत्र के विकास की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसी रिपोर्ट के आधार पर बागासराहन को पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने की तैयारी है। ग्रामीणों की मांग के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके बाद विभाग ने कवायद शुरू की है।

प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य प्रेम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को डीपीआर तैयार करने को कहा है। बागासराहन में शौचालय का निर्माण, पानी की व्यवस्था, मैदान के चारों ओर बैंच, सौर ऊर्जा के माध्यम से मैदान के चारों ओर लाइटों की व्यवस्था करने, मैदान किनारे बड़ी बड़ी चट्टानों पर पर्यटन विभाग की ओर से रेस्टोरेंट और मैदान में निशुल्क वाहनों की पार्किंग करने की व्यवस्था करने सहित पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की एक संयुक्त टीम ने बागासराहन जाकर निरीक्षण किया है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बागासराहन में पर्यटकों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और विकसित होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस मौके पर गुलाब सिंह ठाकुर, टिट्टू, मनोज, अमर सिंह, पूने राम, बालकृष्ण, तुला राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें