फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। चूड़ेश्वर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक क्लब की ओर से चौपाल में समर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन 29 जून से एक जुलाई तक किया जाएगा। उत्सव में उत्तर भारत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दो सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। जिसमें लोक गायक काकू चौहान, हेमंत शर्मा, देविंद्र ठाकुर, कृतिका तनवर, सुलेखा बरसानटा, मदन जालटा, संजीव शर्मा और मिस्टर डोनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। चूड़ेश्वर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक क्लब चौपाल के महासचिव लायक राम शर्मा ने कहा कि इस उत्सव के शुभारंभ पर विधायक बलबीर वर्मा तथा समापन अवसर पर मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें