फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप बाइक की टक्कर में एक कि मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

ठियोग-हाटकोटी सड़क पर हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जैस माउंट वयू होटल के पास पिकअप एचपी 10 ए 2398 और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मेें ले लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप छैला से ठियोग की ओर जा रही थी, जबकि बाइक संख्या 16-7461 पर सवार तीन युवक ठियोग से छैला की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पिकअप से बाइक टकरा गई। इसमें विक्रम (18) पुत्र जिया लाल गांव बगेन तहसील ठियोग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अक्षित पुत्र कृष्ण कंवर वार्ड नं -1 ठियोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सुजल पुत्र लोकराज निवासी जनोघाट ठियोग को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि बाइक छैला की ओर से आ रही थी कि अचानक पिकअप से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें