फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई अस्पताल में भी डाक्टरों ने की पैन डाउन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई अस्पताल में 11.30 बजे
विज्ञापन

के बाद मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
डॉक्टरों ने पैन डाउन हड़ताल का किया समर्थन
दूरदराज से आए मरीजों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। कोटखाई अस्पताल में भी डॉक्टरों ने पैन डाउन हड़ताल का समर्थन करते हुए कुछ समय के लिए सेवाएं बंद रखीं। वीरवार को ओपीडी में बैठे डॉक्टरों ने 11.30 बजे तक मरीजों का चैकअप नहीं किया। हालांकि इसके कारण दूरदराज से आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एफआरयू अस्पताल कोटखाई में चिकित्सक सुबह ही ओपीडी में बैठ गए थे। लेकिन डॉक्टरों की पैन डाउन हड़ताल के चलते 11.30 बजे तक चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच नहीं की। उसके बाद चिकित्सकों ने मरीजों का चैकअप किया। हालांकि कुछ घंटे तक मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। कोटखाई अस्पताल में रोजाना 120 से 150 ओपीडी होती है। अस्पताल के तहत 24 पंचायतों के लोग आते हैं। लोगों के अनुसार कोटखाई के दूरदराज क्षेत्रों से लोग अस्पताल में चैकअप करवाने आते हैं। ऐसे में अगर रोज सुबह कुछ घंटे हड़ताल में बीते तो दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए आए लोगों के दिक्कतें झेलनी पड़ेगीं। अस्पताल के चिकित्सक शनीष ने बताया कि डॉक्टरों की राष्ट्रव्यापी पैन डाउन हड़ताल चल रही है। इसलिए सुबह थोड़ी देर के लिए हड़ताल की गई। उसके बाद नियमित रुप से मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें