फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की गतिविधियों को सुचारू चलाने के लिए बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस की गतिविधियों को
विज्ञापन

सुचारु चलाने को बनाई कार्ययोजना
नारकंडा में चार जिलों के प्राचार्यों, प्रभारियों ने बैठक में की चर्चा
112 प्रधानाचार्यों, 112 एनएसएस प्रभारियों ने बैठक में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस की गतिविधियों को स्कूलों में सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश वशिष्ठ ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के 112 प्रधानाचार्यों और 112 एनएसएस प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका प्रधानाचार्य लालपानी शिमला, प्रधानाचार्य सुन्नी और प्रधानाचार्य चुराग मंडी ने निभाई। प्रधानाचार्य नारकंडा केसी शर्मा ने बैठक में अपनी मौजूदगी दर्ज करने पर आभार जताया। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक किन्नौर पद्म बिष्ट, राज्य समन्वयक अधिकारी दलीप ठाकुर और जिला शिमला नोडल अधिकारी रितु गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें