फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की चेतावनी गुम्मा-बौहर सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुम्मा-बौहर सड़क का कार्य शुरू
विज्ञापन

नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम
35 वर्षों से अधर में है गुम्मा-बौहर सड़क का निर्माण कार्य
लोस चुनाव में आश्वासन के बाद लोगों ने किया था मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। गुम्मा-बौहर सड़क के अधर में लटके निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों में सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति खासा रोष है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर सड़क का अटका हुआ काम शुरू नहीं हुआ तो वह गुम्मा बाजार में सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग और सरकार की होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बौहर के बीडीसी सदस्य नाग चंद तुलियान, पूर्व उप प्रधान बंसी राम, पूर्व बीडीसी सदस्य चंदन, सुनील, राजू मदियान, सुरेंद्र तोमर, बलदेव कलसाईक, इंद्र ठाकुर, गुलाब स्वाईक, इंद्र धलटा, अमर मदियान, दलीप रावत, यशपाल रावत और जालम तोमर के अनुसार गुम्मा-बौहर सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की थी परंतु विधायक ने 26 मई से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देकर चुनावों में मतदान करने का आग्रह किया था। विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोग मतदान के लिए तैयार हुए। अब चुनाव निपटने के बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ है। सरकारी उपेक्षा के चलते पंचायत के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया आज से 35 साल पहले 1984 में शुरू हुई थी, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार और विभाग को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन के अंदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नेरवा बाजार में चक्का जाम कर सरकार और लोनिवि विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें