फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की खनाग और लझेरी पंचायत में ओलों ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी की खनाग और लझेरी में ओलों से भारी नुकसान
विज्ञापन

20 मिनट हुई ओलावृष्टि से सेब सहित अन्य नकदी फसलें बरबाद
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल के खनाग और लझेरी पंचायत में सोमवार दोपहर बाद को जमकर ओले बरसे। पंचायत के दर्जनों गांव में करीब 20 मिनट हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। ओलावृष्टि से सेब, आलू और मक्की सहित कई अन्य नकदी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद रोपा, शाई, कोट, बगतोरी, जांओ, खनाग, बरघोल और बरनाला सहित अन्य गांव में ओलों से काफी नुकसान पहुंचा है। लगभग 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की नकदी फसलों को नुकसान पहुंचाया। खनाग पंचायत उपप्रधान बुद्धि सिंह राणा, मोहर सिंह, राम स्वरूप, कर्मचंद, इंद्र सिंह, भाग चंद, सेस राम, श्याम लाल, गोविंद सिंह और राम कृष्ण सहित अन्य किसानों-बागवानों के अनुसार सोमवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि ने उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी है। क्षेत्र में 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें