फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में प्रज्ञा ने पहला और कृष्णा ने झटका दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में प्रज्ञा ने पहला
विज्ञापन

और कृष्णा ने झटका दूसरा स्थान
वॉलीबाल में छात्रा वर्ग में नरेण और नोगली टीमें पहुंची सेमीफाइनल में
विभिन्न स्पर्धाओं में रामपुर खंड के 612 खिलाड़ी दिखा रहे अपना दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। छात्र पद्म स्कूल रामपुर में चल रही अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब जौहर दिखाए। विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीमों ने अगले दौर में प्रवेश पाया। खंड स्तरीय इस स्पर्धा में रामपुर खंड के 31 स्कूलों से पहुंचे 612 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

खेल प्रभारी कंवर ठाकुर ने बताया कि रविवार को खेले गए छात्र वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में दरकाली ने रचोली को शिकस्त दी। वहीं दत्तनगर और तकलेच के मध्य खेले गए मैच में दत्तनगर ने बाजी मारी। दूसरे दिन के मुकाबले में दरकाली और दत्तनगर की टीमों ने जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं छात्रा वर्ग में नरेण ने दत्तनगर को और नोगली ने डंसा को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। इसके अलावा खो-खो में रचोली ने सांई विद्या, मुनीष-बाहली ने दत्तनगर, कुहल ने डंसा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। 100 मीटर दौड़ में रामपुर की मुस्कान ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अंजना ने दूसरा स्थान झटका। 400 मीटर दौड़ में संजना ने पहला, आरूषि ने दूसरा और 1500 मीटर दौड़ में प्रज्ञा ने पहला और कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आज सभी प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेलें जाएंगे। 18 जून को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें