फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगांव में सार्वजनिक नल न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चगांव में नहीं लगा सार्वजनिक नल, राहगीर परेशान
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के निचार ब्लॉक की चगांव पंचायत में पेयजल के सार्वजनिक नल न होने से लोगों में रोष है। जून माह की तेज गर्मी जहां लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वहीं राहगीरों, स्कूली बच्चों और कामगारों को प्यास बुझाने के लिए लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं। दो हजार से अधिक की आबादी वाले चगांव गांव में सार्वजनिक नल न के बराबर लगे हैं।
धर्मालिंग क्षेत्र में एक हजार से अधिक जनसंख्या है। उस क्षेत्र में भी कोई सार्वजनिक नल नही है। वही सेकिंड धर्मालिंग में भी कहीं भी सार्वजनिक नल नहीं है। मस्तान नेगी, रंजीत सिंह, बीडीसी राम देवी, संतोष नेगी, भाग सेन, विमल, राजीव और गुरु लाल सहित कई अन्य लोगों ने पंचायत प्रधान, आईपीएच विभाग और सरकार से मांग की है कि प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक नल लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चगांव पंचायत प्रधान बीर सिंह ने बताया कि आईपीएच विभाग की ओर से 5 माह पहले मंदिर में चश्मे का पानी पहुंचाने के लिए टेंडर लगाया गया है। आईपीएच विभाग ने कार्य शुरू नहीं किया है। वहीं सार्वजनिक नल लगाने संबंधी कोई मांग नहीं उठाई गई। वहीं आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता टापरी नीतिश शर्मा के अनुसार पंचायत प्रधान की तरफ से सार्वजनिक नल लगाने संबंधी कोई मांग नहीं आई है। यदि पंचायत इस संबंध में कहती है तो सार्वजनिक नल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें