फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से देवी माता बाड़ी दुर्गा सैकड़ों श्रद्धालुओं संग करेंगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी माता बाड़ी दुर्गा 20 से धार्मिक यात्रा पर होंगी रवाना
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण यात्रा में होंगे शामिल
यात्रा के दौरान आराध्य देवी माता शिकारी से करेंगी मिलन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। देवी दुर्गा माता मंदिर बाड़ी हरिपुर में मंदिर कमेटी की विशेष बैठक में माता की धार्मिक यात्रा को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष रामसिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडी एवं कुल्लू आउटर सिराज की प्रसिद्ध देवी माता बाड़ी दुर्गा, आराध्य देवी माता शिकारी से मिलन और धार्मिक यात्रा के लिए मंदिर स्थल से 20 जून को सैकड़ों देवलुओं के साथ रवाना होंगी। ढोल नगाड़ों और नरसिंघे के साथ यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

21 जून को शिकारी मंदिर में आनी और चखाना गांव के लोग जागरण करेंगे। 22 जून को देवी माता के पुरोहित पंडित ज्ञाना नंद, कपूर चंद, देवी माता के गुर मस्तराम ठाकुर हवन पाठ, यज्ञ पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होंगे। आनी, तुमन, चखाना, गवालपुर, तलुना, शुश, मुंगरी, तिहानी और शौनीबल सहित 25 गांव के लोग यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में यात्रा के बारे में अंतिम निर्णय लिया गया और सफल यात्रा के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया। जिसमें चुनी लाल को प्रधान चुना गया। इस मौके पर बिट्टू, नरेश, राजू शर्मा, भगवान दास, संतराम और दीवान सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें