फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छाडा खड्ड में तैरते हुए डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छाड़ा खड्ड में नहाते समय डूबा युवक, मौत
विज्ञापन

भद्राश के समीप शनिवार शाम को दोस्तों के साथ नहाने गया था विपिन
प्र्रशासन ने मृतक के परिजनों को दी 10 हजार रुपये की फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले भद्राश के समीप शनिवार शाम को मच्छाड़ा खड्ड में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने शव को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को युवक विपिन (24) निवासी शाकला, तहसील ननखड़ी मच्छाड़ा खड्ड में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते समय युवक खड्ड के उस हिस्से में पहुंच गया जहां पर पानी काफी गहरा था। इसी कारण युवक वहां से बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूब गया। हालांकि उसके दोस्तों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने युवक के शव को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने भी मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खड्ड में डूबने से युवक की मौत हो गई है, जिसकी सूचना खनेरी अस्पताल के डाक्टरों ने पुलिस को दी। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें