फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में क्षयरोग बारे किए लोग जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षयरोग के बारे में लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

रिकांगपिओ में क्षयरोग निवारण समिति एवं जिला क्षयरोग मंच की बैठक
किन्नौर को टीबी मुक्त बनाने के लिए छेड़ी जाएगी मुहिम : गोपाल
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला क्षयरोग निवारण समिति एवं जिला क्षयरोग मंच की बैठक के दौरान उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि जिला किन्नौर को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम छेड़ी जाएगी। इसके तहत आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायती राज और अन्य विभाग को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि क्षयरोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, जिसके लिए खंड स्तर पर पंचायत समिति की बैठकों में स्वास्थ्य विभाग क्षयरोग के बारे और जिला स्तर पर जिला परिषद के बैठकों में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने भी क्षयरोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पद्म सिंह नेगी, डॉ. विद्यासागर नेगी, डॉ. सुनिंद्र सिंह नेगी, तारा चंद ठाकुर, डॉ. वेंकेट, सीताराम नेगी, रमेश चंद नेगी, नमन गुप्ता और छेरिंग लाल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें