फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांकड़ा देवता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। नवनिर्मित लांकड़ा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस मौके पर देवता महाराज शिकड़ू विशेष रुप से उपस्थित रहे। रोहड़ू में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में लंगर का आयोजन भी किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। देवता महाराज शिकड़ू की उपस्थिति में महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिखा पूजना की रस्म रही। जिसमें नवनिर्मित मंदिर की छत पर चढ़ कर चारों दिशाओं का पूजन किया गया। शिखा पूजन के बाद महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। जिसके बाद देवता लांकड़ा को मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुनों पर देवलुओं ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांकड़ा देवता मंदिर के मोतवीन आरएन नेगी ने कहा कि जब भी नए मंदिर का निर्माण होता है। उसमें देवता के विराजमान करने के लिए नवनिर्मित मंदिर का शुद्धीकरण किया जाता। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रोहड़ू के स्थानीय देवता शिकड़ू भी विराजमान रहे। इस अवसर यहां पर आए लोगों और देवलुओं के लिए धाम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें