फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएल जनारथ बने सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल कल्याण समिति जिला शिमला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएल जनारथ बने समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक बल कल्याण समिति की बैठक
पूर्व सैनिकों को पेश आ रही समस्याओं पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक बल कल्याण समिति जिला शिमला की जिला स्तरीय बैठक में रोहड़ू, रामपुर, ठियोग और शिमला से आए पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में केंद्र के कर्मचारियों को 80 वर्ष साल पूरे होने पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी पेंशन 70 साल से लागू करने की मांग उठाई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें एसएल जनारथा को अध्यक्ष पद सौंपा गया।
बैठक सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र हिम पुलिस नगर कुमारसैन के परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल कल्याण समिति शिमला के उपाध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा ने की। इस बैठक में सेवानिवृत्त उपमहानिरीक्षक वीके शर्मा और पूर्व सेनानी एसएल जनारथा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य सुविधा कैंटीन और एसीपी योजना के तहत मिलने वाली सुविधा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चुनी गई शेष कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी भारद्वाज, उपाध्यक्ष देविंद्र सिंह नेगी, महासचिव ठाकुर दास देष्ठा, संयुक्त सचिव एनडी बेष्ठ, प्रेस सचिव चैन राम कौशल, प्रबंध सचिव जगत राम, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी, सलाहकार देवी चंद वर्मा और सलाहकार नंद लाल को चुना गया। इस बैठक में हंसराज ठाकुर, केपी सिंह, चेतराम वर्मा, जयचंद सिंघा, एलआर ठाकुर, लायक राम नलवा, सिकंदर, महेंद्र, केशवराम, विष्णु, कर्मचंद्र ठाकुर और गोपाल सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें