फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल बाद संदौर गांव के लोगों को बंधी पुल की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल बाद संदौर गांव को मिलेगा पुल का लाभ
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत पुल के लिए पांच करोड़ 79 लाख रुपये मंजूर
कई सालों से पुल की मांग कर रहे थे करीब चार गांव के लोग
मौजूदा समय में लोग झूले से पार करते आ रहे हैं पब्बर नदी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। बीस साल बाद संदौर गांव के लिए बनने वाली वाहन योग्य पुल के निर्माण के लिए सरकार ने नाबार्ड के तहत पांच करोड़ 79 लाख रुपये की राशि मंजूर करवा दी है। संदौर के लिए पब्बर नदी पर इस बजट से करीब सौ मीटर वाहन योग्य पुल बनाया जाना है। पुल के निर्माण से करीब चार गांव के लोगों को सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन

संदौर में शिमला मुख्य मार्ग से पब्बर नदी पर बनने वाले पुल की करीब बीस साल पहले आधारशिला रखी गई थी। तत्कालीन लोनिवि मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने इसका शिलान्यास किया था। इस पुल के निर्माण से संदौर, धारा, शेखल, क्यारकू, सहित करीब चार गांव के लोग लाभान्वित होने हैं। उस समय भूमि विवाद के कारण पुल नहीं बन सका। इसके लिए उस समय मंजूर बजट भी दूसरी जगह के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। ऐसे में आज तक पब्बर नदी को करीब चार गांव के लोग झूले से पार कर रहे थे। नदी में पानी कम होने पर लोग अस्थायी पुलिया बना कर कुछ समय के लिए नदी पार करते हैं। अभी तक संदौर के अस्थायी पुल व झूले से करीब छह लोगों की नदी में गिरने से मौत को चुकी है। संदौर गांव निवासी शेर सिंह चौहान, सोहन लाल, सुरेंद्र चौहान, प्रवीण, मनोज कुमार ने बताया कि इस पुल के निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें