फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में महिला मंडल उच्ची ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकशी में महिला मंडल उच्ची ने मारी बाजी
विज्ञापन

ग्रीन वैली युवक मंडल दोफदा की ओर से आयोजित स्पर्धा संपन्न
दोफदा में मतियाना ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ग्रीन वैली युवक मंडल दोफदा की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस मौके पर आयोजित रस्साकशी स्पर्धा में महिला मंडल उच्ची ने पहला और महिला मंडल दारन ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्र प्रभा नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवक मंडल की ओर से आयोजित बास्केटबॉल, वॉलीबाल, लोकनृत्य और रस्साकशी स्पर्धाओं में क्षेत्र भर से आई दर्जनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

युवक मंडल प्रधान कमेलश डंटा ने बताया कि बास्केटबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल कलिंडा (मतियाना) की टीम ने न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा की टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबाल में रोहड़ू के युवक मंडल अढ़ाल ने पहले स्थान पर और युवक मंडल 9/20 की टीम दूसरे स्थान पर रही। लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाह ने पहला स्थान झटका। महिला मंडल उच्ची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर शांति चौहान, हीरा हस्टा, सुमन जेल्टा, रोहित टेगटा और हितेश डंटा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें