फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए छात्रों के लिए एबीवीपी लगाएगी मार्गदर्शन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में नए छात्रों का
विज्ञापन

मार्गदर्शन करेंगे एबीवीपी कार्यकर्ता
बैठक कर परिषद कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
आनी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आनी की मासिक बैठक
में परिषद के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर यह फैसला लिया गया कि कॉलेज में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए परिषद जल्द ही मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी। जिससे नए छात्रों को दिक्कत न आए।
सोमवार को आनी कॉलेज में आयोजित बैठक में परिषद के सोशल मीडिया प्रमुख विजय ठाकुर ने बताया कि एबीवीपी 15 से 25 जून तक नए छात्रों के दाखिलों के लिए महाविद्यालय परिसर और आनी बाजार में मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी। सभी छात्रों के लिए परिषद निशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित करेगी। छात्र बिना किसी संकोच के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। परिषद के कार्यकर्ता सदैव उनकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर मंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि परिषद समय-समय पर राष्ट्रहित, समाजहित और छात्रहित के लिए कार्य करती है और भविष्य में भी ये कार्य जारी रहेंगे। इकाई अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि सभी नए छात्र बेझिझक होकर परिषद के कार्यकर्ताओं से बात करें और एडमिशन के समय आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं को निडर होकर बताएं। परिषद उनका पूरा समाधान करने की कोशिश करेगी। इस मौके पर इकाई सचिव विपिन, प्रीति, रीता शर्मा, डालमी, विक्रम, हरीश, पूजा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें