फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में एनसीसी के द्वितीय चरण के वार्षिक शिविर का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर में एनसीसी के द्वितीय चरण का वार्षिक शिविर शुरू हो गया है। कर्नल बीएस नेगी ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को एनसीसी के लक्ष्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्नल बीएस नेगी ने छात्र और छात्रा कैडेट्स को शिविर की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।
3 एचपी कंपनी एनसीसी रामपुर की ओर से पीजी कॉलेज में एनसीसी द्वितीय चरण का 10 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले से आए 500 छात्र-छात्रा कैडेट्स भाग ले रहे हैं। एनसीसी के सैन्य अधिकारी के निर्देशानुसार कैडेट्स की सुविधा के लिए स्वागत कक्ष की भी स्थापना की गई है। दस दिवसीय इस शिविर में कैडेट्स को अनुशासन, आपसी भाईचारा, एनसीसी के नियम, हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल और युद्ध कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कैडेट्स समाज में फैली बुरी आदतों से दूर रहने, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैलियां भी निकालेंगे। शिविर के दौरान कैडेट्स के लिए खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि आगामी 10 दिनों तक एनसीसी कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। शिविर में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एनसीसी रामपुर के तहत 24 विद्यालय और 3 महाविद्यालय आते हैं, जहां एनसीसी छात्र छात्राएं राष्ट्रीय कैडेट कोर के बारे में प्रशिक्षण लेकर समाजहित को लेकर शिक्षित हो रहे हैं। शिविर के दूसरे दिन अग्रिशमन विभाग के अधिकारी केशव सिंह नेगी की अगुवाई में कैडेट्स को आग से बचाव और आग लगने पर जान माल को बचाने के टिप्स दिए। इस मौके पर सूबेदार आमीचंद, सूबेदार विनोद, सीएचएम राजेश कुमार और एएनओ संदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें