फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में आयोजित ग्रीष्म महोत्सव की पहली संध्या लोक कलाकार के नाम रही। जिले के प्रसिद्ध कलाकार चंद्रलाल नेगी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। महोत्सव की पहली शाम नायब तहसीलदार मेला राम शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किन्नौर के प्रसिद्ध लोक गायक चंद्रलाल नेगी ने जू जिंदगी जू, वाली शारे लोशो हाय सांगला देशंग, आंग बोईसा हुस्ना पती किता वाली शारे, आंग गोमाचों ठांगें, किलिंबा किलिंबा सौंगी चु धोखा, काशो फायुलो देशंग... सहित कई अन्य किन्नौरी गाने गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं भूपेंद्र नेगी पांगटा और मोहित नेगी सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। गोलू नेगी, अनजन नेगी ने भी किन्नौरी गाने पेशकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
इस मौके पर चगांव पंचायत प्रधान बीर सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी नेगी, वार्ड सदस्य राजेश नेगी, राजकुमारी नेगी, हरदेवी नेगी, रामभगत नेगी, अमर सिंह मेहता, रामकृष्ण नेगी, पुरूषोतम नेगी, राम प्रकाश नेगी, हंसराज नेगी, कविराज, मुकेश और मनीष सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें