फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तहसील लाइब्रेरी की सुविधाओं में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित तहसील लाइब्रेरी पहुंचने वालों को जल्द ही सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

करीब सवा लाख रुपये की लागत से नगर परिषद विभिन्न कार्य करेगी ताकि यहां अध्ययन करने वाले छात्रों को बेहतर माहौल और व्यवस्था मिल सके। इसके अलावा नगर परिषद यहां छात्रों के बैठने की क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
रामपुर पुराने बस अड्डे स्थित तहसील पुस्तकालय की अव्यवस्थाएं जल्द ही दूर होंगी। गर्मी के मौसम में जहां तेज धूप के चलते छात्रों को पढ़ने में परेशानियां पेश आती हैं, वहीं पंखों और कूलर की स्थिति भी बीते कई माह से दयनीय बनी है, जिसमें जल्द ही सुधार होगा। नगर परिषद इस पुस्तकालय में जल्द ही पर्दे लगाएगा ताकि अंदर धूप से समस्या न हो। इसके अलावा यहां बैठने की बेहतर व्यवस्था, पंखों में सुधार और कई माह से खराब पड़े कूलर को दुरुस्त किया जाएगा। यहां सबसे अधिक समस्या गंदगी की रहती है, जिसे साफ करने के लिए नगर परिषद ने स्थायी कर्मचारी की तैनाती कर दी है। इन सभी व्यवस्थाओं पर नगर परिषद करीब सवा लाख रुपये की राशि खर्च करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि इस पुस्तकालय में वर्तमान समय में 80 छात्रों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि यहां पंजीकृत छात्रों की संख्या 1300 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यहां छात्रों को बैठने के लिए भी पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाए हैं। बीते एक वर्ष में इस पुस्तकालय में अध्ययनरत 25 से अधिक छात्र छात्राओं का विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के लिए चयन हो चुका है। कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले के छात्रों के लिए यह पुस्तकालय वरदान की तरह है। पूर्व में भी क्षेत्र के युवाओं ने एसडीएम रामपुर से पुस्तकालय के विस्तारीकरण का मामला उठाया था, जिसको ध्यान में रखते हुए नप ने पुस्तकालय भवन की दूसरी मंजिल में चल रहे जिम को तीसरी मंजिल में चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि तहसील लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाओं का सुधार किया जाना है। लाइब्रेरी में पर्दे, पंखों, कूलर और सफाई कर्मी की स्थायी तैनाती की जानी है, जिस पर करीब सवा लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि द्वितीय मंजिल में चल रहे जिम को तीसरी मंजिल में चलाने और द्वितीय मंजिल में लाइब्रेरी का विस्तारीकरण का प्रस्ताव उन्होंने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें