फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद रोहडू सहित छह पंचायतों में हर दिन घर घर से उठेगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद रोहडू व इसके साथ लगती छह पंचायतों में अब हर दिन घर-घर से कूड़ा उठेगा। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय रोहडू ने एनजीटी के निर्देश पर ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर पहल शुरू कर दी है। कचरा उठाने के लिए हर घर से पचास रुपये मासिक और हर दुकानदार होटल वाले को 500 रुपये मासिक शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर सहायक आयुक्त एवं बीडीओ रोहडू हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने नगर पंचायत रोहडू के साथ बैठक के दौरान इस पर फैसला लिया है। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से सुझाव व अनुभव को भी सांझा किया गया। उसके बाद तय किया गया कि नगर परिषद रोहडू व इसके साथ लगती पंचायतों करालश, समोली, अढाल, ब्रासली, उक्ली महेंदली में घर-घर ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर पहल शुरू की जा रही है। उन्होंने तय किया कि हर पंचायत से निकलने वाले ठोस कचरे को ठिकाने लगाने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव व सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाई जा रही पहल में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अंचना शर्मा ने स्वच्छ भारत को लेकर चलाए जा रहे सरकार के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा यदि ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर ढील रखी गई तो एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें