फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 और 2 जून को रहेगी नारकंडा में सिराज उत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। पर्यटक नगरी नारकंडा में सिराज स्पोर्ट्स क्लब सिहल नारकंडा द्वारा दो दिवसीय सिराज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 1 और 2 जून को आयोजित उत्सव में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। नारकंडा में प्रेसवार्ता में क्लब के अध्यक्ष नरेश कैंथला ने बताया कि क्लब द्वारा नारकंडा के ऐतिहासिक धोमड़ी मैदान में स्थानीय लोगों के सहयोग से पहली मर्तबा सिराज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्सव में कबड्डी और एथलेटिक्स की अंडर 19 और अंडर 14 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायक सुरेश शर्मा, दीपक चौहान, यशवंत दमसेठ, सोहन दमसेठ, पूनम सरमैइक, रमेश कटोच और सुंदर राजटा धमाल मचाएंगे। इसके अलावा कार्यकम में क्षेत्र की महिला मंडल सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में विशेष नाटी डालेंगी। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और ठोडा नृत्य भी आयोजित किया जाएगा। क्लब के सलाहकार दलीप कैंथला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे बच्चों के अंदर खेल भावना बढ़ाने और नशे से दूर रखने के मकसद से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ प्रधान सिहल नारकंडा हरीश भ्रोटा और समापन पर ब्लूम जेएमडी निदेशक नरेंद्र आनंद विशेष रूप से उपस्थित होकर विजेताओं को नवाजेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राम लाल, दीवान कैंथला, अशोक कैंथला, सतीश कैंथला, सुनीन और अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें