फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे बाद बहाल हुआ काशंग में बाधित नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के काशंग के पास बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 दस घंटे बाद बहाल हो गया है। सड़क बहाल होते ही एनएच के दोनों ओर खड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही जिले के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार देर रात एनएच बहाल होते ही रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला की ओर यातायात सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काशंग के पास रविवार दोपहर को विशालकाय चट्टानें गिरने के कारण एनएच बाधित हो गया था। इसके चलते रामपुर और शिमला की ओर रिकांगपिओ से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई और जिले के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की चार मशीनें और करीब 20 मजदूरों ने बाधित एनएच को रविवार देर रात बहाल किया। परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने कहा कि एनएच बहाल होते ही रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला की ओर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि काशंग के पास बाधित एनएच- 5 को रविवार देर रात बहाल कर दिया गया है। अब एनएच पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें