फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल और निकिता के प्रस्तुत मॉडल को सबने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य पर महात्मा गांधी जीएनएम संस्थान में नर्सिंग सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ खनेरी अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मिस फ्लोरेंस नाइटिंगल को याद किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु छात्राओं ने शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाना (बैलेंस बिटवीन बॉडी, मांइड एंड स्पिरिट) का मॉडल पेश करके अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रशिक्षुओं छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट को खनेरी अस्पताल में प्रस्तुत किया। प्रोजेक्ट को पूरे सप्ताह प्रदर्शनी के तौर पर अस्पताल में लोगों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शित किया गया। आंचल और अंजली ने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया। वहीं मनीषा ने अस्पताल में मरीजों को तनाव से संबंधित जानकारी प्रदान की। इंटरनशिप की प्रशिक्षु छात्रा काजल और निकिता ने भी अपने मॉडल को प्रदर्शित कर सराहना बटोरी। डॉ. सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में प्रोजेक्ट का आंकलन कर प्रशिक्षु छात्राओं और शिक्षकों की सराहना की। नर्सिंग सप्ताह के समापन समारोह में संस्थान की प्राचार्य पुष्पा पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षु छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेशकर धमाल मचाया। अंत में प्राचार्य पंवर ने प्रशिक्षु छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थान की मधु गौतम, मुनी जांगमो नेगी और शांति शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें