आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी में स्वीप टीम और नेहरू युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता बारे विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान में स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इनोडल अधिकारी प्रो. अशोक शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को स्वीप टीम के सदस्यों ने चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री भी बांटी। सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने मतदाताओं की भागीदारी के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेश ने भी छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे जागरूक किया। इस मौके पर स्वीप टीम के सदस्य राकेश, नेहरू युवा केंद्र से टिंकू, संतोष, पिंकू शर्मा और अरुण सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।