फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाल के नैनी में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ग्रीन वैली स्पोर्ट्स क्लब धराली के सौजन्य से सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बधाल के नैनी में रविवार को प्रदेश के पूर्व खाद्य आपूर्ति एवं बागवानी मंत्री सिंघी राम ने किया। ग्रीन वैली स्पोर्ट्स क्लब धराली बधाल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की तीन दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम को 51 हजार नगद राशि और ट्राफी, उपविजेता टीम को 21 हजार की नगद राशि इनाम में दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने ग्रीन वैली स्पोर्ट्स क्लब को निरंतर युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने पर प्रशंसा की। उन्होंने क्लब को चुनाव के बाद हर संभव सहायता करने का भी आश्वासन दिया। क्लब के प्रधान संजय जिनटू ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी मैच सिरमौरी गेंद से खेले जाएंगे। इस अवसर पर प्रकाश सोनी, बधाल पंचायत के पूर्व प्रधान टीआर चौहान, पूर्व उपप्रधान देवेंद्र वर्मा, ग्रीन वैली क्लब के प्रधान संजय जिनटू, उप प्रधान राजेंद्र, सचिव हीरा सिंह, सुरेंद्र, प्रवीण खश और भीष्म खश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें