फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष अध्यक्ष, विशाल राणा बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। जय मां भीमाकाली प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक यूनियन के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से मनीष शर्मा को यूनियन के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।

शनिवार को रामपुर में यूनियन के प्रधान खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चुनी गई शेष कार्यकारिणी में विशाल राणा को उपाध्यक्ष, जीत नेगी और संतोष नेगी सचिव बनाया गया। राकेश छोल्टा कोषाध्यक्ष, गोविंद थाडा प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खेलचंद नेगी और भगवान दास को राज्य इकाई के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यूनियन की मांगों और मुद्दों के निपटाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें