फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा के नाम रही आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने शीलू ऐ, रूहमति ऐ, शिमला री शिल्पा आदि गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आनी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा, जेपी शर्मा, अमर राठौर और वीरेंद्र राहुल ने गीतों की झड़ी लगाई। लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय लोक गायक अमर राठौर ने -शाफड़ काटने लोगों, सत्यपाल की नाटी -हाया बोला गुड़िये और नैणी गाकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में सिविल जज आनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी अध्यक्ष चेत सिंह, खंड विकास अधिकारी हरि सिंह ठाकुर, स्वतंत्र कुमार शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें